1
1
1
1
1
1
1
1
1
1
1
1
1
1
1
1
1
1

कानपुर के बारे में

कानपुर भारतवर्ष के उत्तरी राज्य उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख औद्योगिक नगर है। यह नगर गंगा नदी के दक्षिण तट पर बसा हुआ है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ से ८० किलोमीटर पश्चिम स्थित यहाँ नगर प्रदेश की औद्योगिक राजधानी के नाम से भी जाना जाता है। इस महानगर का क्षेत्रफल 403.70 वर्ग किमी है तथा 2011 की जनगणना के अनुसार यहाँ की आबादी करीब २९ लाख है। इस लिहाज से यह भारत का बारहवाँ सबसे बड़ा नगर है। कानपुर शहर यहाँ पर स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी कानपुर), छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएम विश्वविद्यालय), हाई-कोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय (एचबीटीयू) व गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक चिकित्सा महाविद्यालय (जीएसवीएम चिकित्सा महाविद्यालय) जैसे इसके कई शिक्षण संस्थानों के लिये भी जाना जाता है।

माना जाता है कि इस शहर की स्थापना सचेन्दी राज्य के राजा हिन्दू सिंह ने की थी। कानपुर का मूल नाम ‘कान्हपुर’ था। नगर की उत्पत्ति का सचेंदी के राजा हिंदूसिंह से, अथवा महाभारत काल के वीर कर्ण से संबद्ध होना चाहे संदेहात्मक हो पर इतना प्रमाणित है कि अवध के नवाबों में शासनकाल के अंतिम चरण में यह नगर पुराना कानपुर, पटकापुर, कुरसवाँ, जुही तथा सीमामऊ गाँवों के मिलने से बना था। पड़ोस के प्रदेश के साथ इस नगर का शासन भी कन्नौज तथा कालपी के शासकों के हाथों में रहा और बाद में मुसलमान शासकों के।