एलेन फ़ॉरेस्ट प्राणी उद्यान (कानपुर प्राणी उद्यान) (कानपुर सेन्ट्रल - 9 किमी, परेड - 6 किमी, बड़ा चौराहा - 7 किमी), ☎ +91 8765974100, +91 512 2560257 यह देश तीसरा सबसे बड़ा प्राणी उद्यान है। यह 76.56 हेक्टेयर इलाके में विस्तृत है। यह प्राकृतिक जंगलों के मध्य ही बसाया गया है। यहाँ के सभी प्राणियों प्राकृतिक आवास दिया गया है। यहाँ पर तेंदुआ, शेर, हिरण, बाघ, अनेक प्रकार के पक्षी मौजूद हैं। इसके अतिरिक्त एक हिरण सफारी भी है। टॉय ट्रेन द्वारा भी पूरे प्राणी उद्यान के दर्शन किये जा सकते हैं। यह प्रत्येक सोमवार को बंद रहता है।
• गंगा बैराज यह पुराने कानपुर स्थित गंगा पर बना एक बैराज है। यहाँ पर गंगा का मनोरम दृश्य दिखायी देता है। यहाँ बोटिंग क्लब भी है।
• इस्कॉन मंदिर, सिंहपुर, मैनावती मार्ग, ☎ +91 7080007011 यह बिठूर जाने वाले मैनावती मार्ग पर स्थित एक राधा कृष्ण मंदिर है। यहाँ एक बड़ी गौशाला भी है।
• राधा कृष्ण मंदिर (जे॰ के॰ मंदिर), गुमटी न॰ 5 (मुख्य द्वार) व पांडू नगर यह कानपुर का एक पुराना तथा बड़ा मंदिर है। यहाँ भगवान राधा-कृष्ण, भगवान राम, भगवान हनुमान, भगवान शिव जी विराजमान हैं। यह रात के समय रोशनी के कारण इसका एक अलग ही विहंगम दृश्य देखने को मिलता है। कानपुर आयें तो यह स्थान घूमना न भूलें।
• कानपुर संग्रहालय फूलबाग स्थित इस संग्राहलय का निर्माण अंग्रेजों ने करवाया था। यहाँ पर बहुत सी पुराने चित्र, पुस्तकें व हथियार देखनें को मिलेंगे।
मैस्कर घाट यह भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम, 1857 से जुड़ा एक महत्वपूर्ण स्थल है। यहाँ पर 1857 में क्रांति के दौरान क्रांतिकारियों ने बहुत से अंग्रेजी अफसरों को गंगा नदी में नाव से इलाहबाद जाते समय गोलियों से भून दिया था।
• नाना राव पार्क, मॉल रोड यह वही स्थान है जहाँ स्वतंत्रता सेनानी तात्या टोपे को प्रथम स्वतंत्रता संग्राम, 1857 के दौरान फांसी के फंदे पर चढ़ाया गया था। इसके अतिरिक्त 1857 क्रांति के बहुत से क्रांतिकारियों को भी यहाँ फांसी दी गयी है।
• कानपुर मेमोरियल चर्च, एल्बर्ट लेन, कैन्ट यह अंग्रेजों द्वारा स्थापित एक प्रसिद्ध गिरजाघर है।